– बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरण में मतदान के के बाद नई सरकार चुनने के लिए वोटों की गिनती चल रही है। मतगणना के बाद यह तय हो जाएगा कि अगले पांच साल तक बिहार में सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग खत्म के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। चुनाव परिणाम के रुझानों के अनुसार बिहार में एनडीए की सरकार की वापसी होती दिख रही है। चुनाव नतीजों की शुरुआती बढ़त से लग रहा है कि नीतीश कुमार फिर से सीएम बनने जा रहे हैं। बिहार चुनाव में, मुकाबला मुख्य रूप से जनता दल-यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के बीच था। इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) को भी बड़ा झटका लगता दिख रहा है।
मतों की गिनती के साथ ही लोगों की नजर राघोपुर, महुआ, तारापुर, मोकामा, अलीगंज, सीवान से लेकर छपरा विधानसभा सीटों के परिणामों पर बनी हुई है। राघोपुर से तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं। वहीं, छपरा सीट से राजद के खेसारी लाल यादव आगे चल रहे हैं। इस बार जनता दल (यूनाइटेड) का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में जदयू प्रमुख और राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को लगातार पांचवें कार्यकाल का मौका मिलना तय लग रहा है।








