spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ग्राम पंचायत क्षेत्र के 9 मकान जलकर खाक

नागपुर :- स्थानीय श्रीरामपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के आदर्श नगर में रविवार को दोपहर 12.45 बजे अचानक आग लग गई, जिससे कुल 9 घर जलकर खाक हो गए. आग कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गई, जिससे बस्ती में दहशत का माहौल बन गया. ग्राम श्रीरामपुर निवासी भीमराव मंगू राठौड़, रामराव मंगू राठौड़, गोविंद तुकाराम मंदाडे, गजानन यशवंत साखरे, प्रमोद रामराव राठौड़, आकाश रामराव राठौड़, शुभम जयराम राठौड़, गजानन शंकर ढाले, ओम शंकर ढाले समेत कई परिवारों के घर पल भर में जलकर राख हो गए. घर में रखा अनाज, बर्तन, कीमती आभूषण, नकदी सब जलकर राख हो गए. जिससे पीड़ित परिवारों पर भूखमरी की नौबत आ गयी है.

Popular Articles