नागपुर :- शहर पुलिस आयुक्तालय के तहत 21 नवंबर को 13 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए. जरीपटका के थानेदार अरुण क्षीरसागर को लकड़गंज की जिम्मेदारी दी गई है. गणेशपेठ के थानेदार संजय मेंढे को तहसील थाने का वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, अपराध शाखा की यूनिट-1 के पुलिस निरीक्षक अमोल देशमुख को सदर का थानेदार बनाया गया है. अपराध शाखा (सेंधमारी दस्ते) के पुलिस निरीक्षक भरत करहाडे को अपराध शाखा की यूनिट-6, तहसील की थानेदार शुभांगी देशमुख को अपराध शाखा की यूनिट-2, विशेष शाखा के पुलिस निरीक्षक मनीष बंसोड को यातायात परिमंडल कामठी, आर्थिक शाखा के पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर भेदोडकर को अपराध शाखा की यूनिट-1, यातायात परिमंडल कामठी की पुलिस निरीक्षक सुनंदा देशमुख को यातायात परिमंडल पारडी, आदि. वहीं शहर में पदोन्नति पर आए 10 पुलिस निरीक्षकों को विविध थानों में पुलिस निरीक्षक (अपराध) की जिम्मेदारी की गई.








