spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

यह सरकार के झूठे वादों का साल है, भ्रष्टाचारियों का साल है – सपकाल ने फडणवीस सरकार पर बोला हमला

नागपुर :- शुक्रवार को नागपुर में आयोजित पत्रकार परिषद में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर जमकर हमला बोला। देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद से शुक्रवार को सरकार का एक साल पूरा हुआ। सपकाल ने कहा कि यह सरकार के झूठे वादों का साल है, भ्रष्टाचारियों का साल है, जिसने महाराष्ट्र की दशा खराब कर दी। सपकाल ने फडणवीस सरकार पर हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए। हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि फडणवीस के इस साल भर के कार्यकाल में महाराष्ट्र ने केवल बलात्कार, मारपीट, हत्या और भ्रष्टाचार ही देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने महाराष्ट्र की जनता को कुछ भी नहीं दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब वे सत्ता में आए थे, तो उन्होंने लाड़ली बहनों को 2100 रुपये देने, किसानों का कर्ज माफ करने और कर्मचारियों की भर्ती करने का वादा किया था, लेकिन अब महायुति सरकार यह सब भूल गई है। इस सरकार ने राज्य को कोयता गैंग, खोके, आका, रेत माफिया और ड्रग माफिया दिए हैं। वहीं, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी राज्य में किसानों और महिलाओं के साथ हुई अत्याचार की घटनाओं के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए सरकार पर वार किया। वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादे अबतक पूरे नहीं किए गए। इस राज्य में किसानों की हालत बेहद खराब है और इसकी जिम्मेदार देवेंद्र फडणवीस की सरकार है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.