Related Posts

छह साल में 30 लाख से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा

<p><strong>नागपुर &colon;-<&sol;strong> महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है&period; बुधवार को राज्य विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों ने स्थिति की भयावहता और भी स्पष्ट कर दी&period; उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि पिछले छह वर्षों में कुत्तों के काटने के 30 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए हैं&period; यह जानकारी उन्होंने शिवसेना &lpar;उद्धव गुट&rpar; के विधायक सुनील प्रभु के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी&period; स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2021 से 2023 के बीच रेबीज से 30 लोगों की मौत हुई है&period; शिंदे ने स्वीकार किया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कुत्तों द्वारा हमला करने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं&comma; जिससे नागरिकों में दहशत का माहौल है&period; मुंबई&comma; पुणे&comma; नागपुर&comma; कल्याण-डोंबिवली जैसे बड़े शहरों में आवारा कुत्तों की अनियंत्रित संख्या को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं&period; इसी मुद्दे को उठाते हुए विधायक प्रभु ने सरकार से जवाब मांगा था&period; उपमुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी स्थानीय निकायों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं&period; पशु जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम और रेबीज-रोधी टीकाकरण अभियान को तेज करने के आदेश जारी किए गए हैं&period; सरकार का लक्ष्य कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण और रेबीज संक्रमण के खतरे को प्रभावी रूप से कम करना है&period; जनस्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस समस्या पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और आने वाले दिनों में उपायों की गति और बढ़ाए जाने की संभावना हैं।<&sol;p>&NewLine;