Related Posts

रणबीर का राम रूप देख रो पड़े महेश भट्ट

<p>नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म &&num;8216&semi;रामायण&&num;8217&semi; को खूब तारीफें मिल रही हैं। हालांकि&comma; अभिनेता रणबीर कपूर के लिए सबसे खास सराहना उनके परिवार से आई है। उनके ससुर और दिग्गज फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने फिल्म और विशेष रूप से भगवान राम के रूप में रणबीर के अभिनय की जमकर तारीफ की है।<&sol;p>&NewLine;<p>एक साक्षात्कार के दौरान महेश ने बताया कि जब श्रीराम के 14 साल के वनवास का सीन आया तो वो अपने आंसू नहीं रोक पाए।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>छिपाए नहीं छिपे आंसू<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>वैराइटी इंडिया से बातचीत में महेश भट्ट ने बताया&comma; &&num;8220&semi;इंटरवल से ठीक पहले जब भगवान राम को 14 साल का वनवास मिलता है&comma; तब मेरा गला भर आया और मैं आंसू रोकने की कोशिश करने लगा। मैं थिएटर में युवा फिल्म निर्माताओं के साथ गया था और लोग जानते थे कि वे रणबीर के ससुर के साथ बैठे हैं। लाइट जलते ही मैंने अपने आंसू छिपाने की कोशिश की&comma; लेकिन नाकाम रहा। शानदार अनुभव अक्सर आपको खामोश कर देते हैं।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;<p><strong>रणबीर ने छू लिया अपने अंदर का भगवान- महेश भट्ट<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>महेश ने निर्देशक नितेश तिवारी के साथ-साथ रावण के रूप में यश के अभिनय की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा&comma; &&num;8220&semi;रावण के किरदार में यश ने जादू चला दिया। जब स्क्रीन पर रणबीर ने हाथ जोड़कर कदम बढ़ाया तो लगा जैसे उन्होंने अपने भीतर मौजूद भगवान को छू लिया हो। राम के परिवार से जुड़े दृश्यों ने महाकाव्य की अनुभूति कराई और राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का अभिनय दिल को छू लेने वाला था।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;