नागपुर :- बुधवार को अपराध शाखा के चेनस्नैचिंग विरोधी टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान हुडकेश्वर क्षेत्र के श्री सद्गुरू शॉपी एंड धान्य भंडार, गजानन मदिर के पास यहां दुूकानदार नकली वस्तु बेचता है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी गुलशन उर्फ श्रावण गणराज दयले (27)म्हालगी नगर, आशीष रमेश तायडे (4०) आशीर्वाद नगर यह अपने दुकान में नकली हार्पिक और लायझाल इस कंपनी का नकली लोगो, स्टीकर का उपयोग कर बिक्री करते हुए मिले. आरोपियों के कब्जे से हार्पीक और लायझाल के कुल 83 नग नीले रंग की प्लॉस्टीक बोतल किमत करीबन 6524 रू. का माल जब्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ ममाला दर्ज कर उन्हें हुडकेश्वर पुलिस को सौंपा है.








