spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

आधुनिक कैरिज एवं वैगन कार्यालय की स्थापना

नागपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नैनपुर में एक आधुनिक कैरिज एवं वैगन (सी एंड डब्लू) कार्यालय की स्थापना की गई है. इस नए कार्यालय से कोच एवं वैगनों के निरीक्षण, अनुरक्षण एवं रख-रखाव कार्यों को और अधिक व्यवस्थित, तेज एवं प्रभावी बनाया जाएगा. यह परियोजना मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) अर्पित सरन एवं मंडल अभियंता (उत्तर) नेहल नारायणे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूर्ण की गई है. नवस्थापित कार्यालय में कर्मचारियों के लिए आधुनिक कार्य परिसर, आवश्यक आधारभूत सुविधाएं एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया गया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस कार्यालय के माध्यम से कोच एवं वैगनों की निरंतर निगरानी, समयबद्ध निरीक्षण तथा त्वरित रख-रखाव संभव हो सकेगा. इसके परिणामस्वरूप यात्रियों को सुरक्षित, सुचारुएवं समयनिष्ठ रेल सेवाएं उपलब्ध होंगी. दपूमरे नागपुर मंडल द्वारा अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं कर्मचारियों के कार्य वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया यह कदम, यात्री-केंद्रित एवं सुरक्षित रेल संचालन के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

Popular Articles