नागपुर :- सोमवार को शाम अपराध शाखा युनिट क्र. 4 की टीम वाठोड़ा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी. इस दौरान उन्हें मिली जानकारी के आधार पर आईटीआई कालेज के पास रहनेवाला आदर्श पवन जैस्वाल (21) के घर छापा मारकर प्रतिबंधित नाइलॉन मांजा मोनो काइट लेबल वाले कुल 3० बंडल मिले. उसके पास से मांजा और मोबाइल ऐसा कुल 61, 5०० रू. का माल जब्त किया गया. उसन यह माल आरोपी रोहीत (21) के पास से लाने की बात कही. आरोपी और फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अगो की कार्रवाई के लिए वाठोड़ा पुलिस को सौंपा गया. पुलिस आगे जांच कर रही है.








