spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हफ्ता मांगने वाला गिरफ्तार

नागपुर :- सोमवार को दोपहर 2 बजे शंतिनगर क्षेत्र के दलालपुरा चौक, दहीबााजर में फरियादी मो. जमिल जाकीर बागवान (42) मस्तान अजगर अली दर्गाह के पास, इतवारी दहीबाजार यह अपने फलों के ठेले पर उपस्थित था. तब आरोपी उस्मान मोहम्मद साबीर शेख(3०) सुभानिया हाईस्कूल के पास ने फरियादी के पास आकर पैसों की मांग की. फरियादी ने पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने जबरन गल्ले से पैसे निकालने का प्रयास किया. आरोपीने फरियादी से कहा कि, अगर तुझे ठेला लगाना है तो मुझे हफ्ता देना होगा, ऐसा कहकर फरियादी को देख लेने की धमकी दी. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरेापी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे जांच कर रही है.

Popular Articles