– छतों पर सजी थर्टी फर्स्ट पार्टी: डीजे, डांस और देर रात तक जश्न
– बच्चों से लेकर युवाओं तक जश्न ही जश्न
नागपुर :- बिते वर्ष को बिदाई और नए वर्ष के स्वागत के लिए युवक, युवतियों सहित माह भर से की गई तैयारी बुधवार को देखने मिली. कड़ाके ठंड़ और शाम होते ही हल्की सर्दी शरीर में भिनी और युवाओं का उत्साह चरम पर पहुंचा. तय योजना के अनुसार अनेक लोगों के कदम घर की ओर मुडे. अधीर हुए युवाओं के जत्थे परफ्यूम मारकर सडक़ पर उतरे. उत्साही परिवार के कदम होटल, शहर के बाहर ढाबों की ओर बढ़े. वही अनेक लोगों के रंगमहल घर की छत पर सजे थे. डीजे की आवाज बस्तियों में कान पर पड़ रहे थे. घड़ी के कांटे तेजी से आगे बढ़ रहे थे. वैसे थर्टी फस्ट पार्टी का जोश हाय होते गया. 12 बजे घड़ीका कांटा पहुंचते ही नागपुरवासियों ने आतिषबाजी कर एक ही जल्लोष किया.
पुलिस प्रशसन ने चलाये डंक एंड ड्राइव की कार्रवाई से सहमें बेवड़ों ने घर में ही रंगमहल सजाया था. इसलिए बीयर बार छोडक़र अनेक लोग वाइन शॅप पहुंचे. वही से उन्हें जो चाहिएं उस ब्रैंड की शराब खरीदी और घर की राह पकड़ी. इसलिए जगह -जगह वाइन शॅप पर ग्राहकों की भीड़ देखने मिली. बार शुरू रखने की अनुमति होने क ेबाद भी बार खाली दिखे. कुछ चुनिंदा शराब की दुकानों पर शराबियों की भीड़ लगी थी.
हरवर्ष नववर्ष के स्वागत में युवक शरब पीकर रैश ड्राइविंग करने की घटनाएं होती है. ऐसे में कोई अनुचित बते, दुर्घटनाएं न हो इसलिए पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त लगाया था. शहर में 7० स्थानों पर नाकाबंदी की गई थी. पेट्रोलिंग भी शुरू थी. शराब पीकर वाहन चलानेवालों पर कार्रवाई की गई.
पुलिस की झंझट न लगे इसलिए अनेक लोगों ने घर की छत पर ही थर्टी फस्ट मनाया. पहले से ही की गई चीअर्स की व्यवस्था, विभिन्न तरह के नॉन वेज पदार्थ और साथडीजे की आवाज पर डांस, ऐसा माहौल छतों पर देखने मिला. 12 बजते ही जल्लोश करने के बाद यह पार्टियां चलते रही.
हर बस्ती में दिखी न्यू ईयर की रौनक
स्कूली बच्चों ने इस बार न्यू इयर का प्लैनिंग किया था. इससे मानेवाड़ा, गणेशपेठ, लक्ष्मीनगर, सुभाषनगर, रामनगर, धरमपेठ, जरीपटका, वर्धमाननगर, इंदोरा, इतवारी, और अन्य बस्तियों में घरों में ही बच्चा कंपनी की पार्टी रंगी थी. धरमपेठ के विआईपी रोड पर युवा, युवतियों का उत्साह चरम पर था. अनेक लोगों की भीड़ फुटाला तालाब पर देखी गई.



