spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अवैध अतिक्रमण पर चला MCD का बुलडोजर

– पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली :- दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में रामलीला मैदान के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आधी रात को शुरू हो गई. मूल योजना सुबह 8 बजे से कार्रवाई शुरू करने की थी, लेकिन यह तड़के करीब 1:30 बजे से शुरू कर दी गई. इस दौरान इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया और विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा. इस दौरान पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

फैज इलाही मस्जिद मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के पास उपद्रव करने वालों के 100 से जायदा फुटेज हैं. पुलिसकर्मियों ने बॉडीकेम पहने हुए थे, उसने कई लोगों की तस्वीरें कैद की हैं. इसके अलावा ड्रोन फुटेज और दूसरे वीडियो भी हैं. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की, जिसमें मस्जिद से सटे अवैध दवा घर (डिस्पेंसरी) और बारात घर को गैरकानूनी घोषित किया गया था.

पत्थरबाजी में 5 पुलिसकर्मी घायल

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पत्थरबाज़ी में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. पत्थरबाजों की पहचान सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी और घायल पुलिसकर्मियों के बयान के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, पत्थरबाज़ी की उम्मीद नहीं थी और यह घटना केवल 25-30 लोगों द्वारा की गई. फिलहाल रामलीला मैदान जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं, हालांकि सुबह 11 बजे के बाद ट्रैफ़िक प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है. कार्रवाई के दौरान फेज-ए-इलाही मस्जिद की 0.195 एकड़ जमीन को छोड़कर बाकी अवैध निर्माण, जिसमें लाइब्रेरी, डिस्पेंसरी और बैंक्वेट हॉल शामिल थे, गिरा दिए गए हैं. वर्तमान में इलाके में बीएनए की धारा 164 लागू है.

Popular Articles