वाठोड़ा में नाइलॉन मांजा जब्त

0
56

नागपुर :- मंगलवार की रात अपराध शाखा यूनिट क्र. 5 को मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पीएम आवास योजना बिल्डंग क्र.49 वाठोड़ा के पास छापा मारकर एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर बैठे व्यक्ति को कब्जे में लेने पर आरोपी ने अपना नाम मनिष राजेश कठाणे (19) वाठोड़ा बताया. पुलिस ने उसके पास से प्रतिबंधित नाइलॉन मांजा की 21 चक्रियां, मोबाइल फोन, मांजा बिक्री के 15०० रू. और दुपहिया, ऐसा कुल 1 लाख 28 हजार 5०० रू. का माल जब्त किया. आरोपी का फरार साथी राहील शेख, पारडी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को वाठोड़ा पुलिस के हवाले किया गया.