spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गुलजार-ए-रझा ट्रस्ट के 4 ट्रस्टियों पर FIR

– बीड़ में करोड़ों का घोटाला उजागर

बीड़ :- बीड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है. धार्मिक कार्यों के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये इकट्ठा करने वाले और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंकों तथा आयकर विभाग को ठगने वाले गुलजार-ए-रझा नामक फर्जी ट्रस्ट का पर्दाफाश हो गया है. इस ट्रस्ट ने कुल 4 करोड़ 73 लाख 67 हजार रुपये हड़प लिए हैं. इस मामले में एटीएस ने इग्रान कलीम शेख, मुज्जमील नुर सय्यद, अहमदउद्दीन कैसर काझी और तौफिक जावेद काझी नामक इन चार ट्रस्टियों के खिलाफ बीड़ के माजलगांव ग्रामीण पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. एटीएस की छत्रपति संभाजीनगर इकाई बीड़ जिले में विभिन्न एनजीओ और ट्रस्टों की नियमित जांच कर रही थी, तभी गुलजार-ए- रझा संस्था संदेह के घेरे में आई. संस्था की वेबसाइट और यह धार्मिक कार्यों के लिए दान इकट्ठा कर रही थी. ट्रस्ट ने एक्सिस बैंक की लातूर शाखा में 5 खाते खोले थे. इसके लिए उन्होंने वक्फ बोर्ड, अहिल्यानगर स्थित फैजान-ए-कन्जुल इमान नामक दूसरी संस्था का रजिस्ट्रेशन नंबर अपना बताकर बैंक को गुमराह किया. नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान भी फर्जी नंबर इस्तेमाल किया गया, जो जांच में सामने आया.

Popular Articles