spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

बाजारगांव :- नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजारगांव के समीप सावंगा (शिवा) स्थित इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव कंपनी में शुक्रवार को सुबह 11 बजे अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतक दिनेश श्रीराम खांबलकर (55), डोरली, काटोल और जुगलकिशोर शालिकराम रहांगडाले (46), बालाघाट, म.प्र. निवासी है। दोनों एक्सप्लोसिव कंपनी में मजदूर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंपनी परिसर में ट्रेलर चलाते समय चालक का नियंत्रण छूट गया और तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों पर चढ़ गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ब्रेक फेल हो गए थे.जानकारी के अनुसार कंपनी में निर्माण कार्य चल रहा है, जो विभिन्न ठेका कंपनियों को दिया गया है। कांचन इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी सड़क किनारे गड्डू लगाने का काम कर रही थी। इस दौरान प्रकाशन कंपनी का ट्रेलर (एम.एच.-40-सी.डी.-5835) का चालक गणेशराव बारांगे, कारंजा निवासी सामग्री लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि, ट्रेलर के ब्रेक फेल होने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर दोनों मजदूरों को कुचलता हुआ निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही कोंढाली पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर एक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरे घायल मजदूर ने नागपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोंढाली थाने में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Popular Articles