spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कर्ज के बोझ से परेशान किसान ने की आत्महत्या

अमरावती :- वरुड में लगातार फसल खराब होने और बढ़ते कर्ज के बोझ से परेशान 36 वर्षीय किसान ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम राजकुमार उर्फ गोलू उत्तम बेले, निवासी राजुरा बाजार बताया गया है। यह घटना मंगलवार को सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार मंगलवार सुबह खेत में फसल पर छिड़काव के लिए गया था। दोपहर में घर लौटने के बाद उसने घर में ही कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उस समय उसकी मां और भाई खेत में होने के कारण घर पर कोई मौजूद नहीं था। कीटनाशक सेवन के बाद राजकुमार ने मोबाइल से अपने एक मित्र को इसकी जानकारी दी। मित्र तुरंत मौके पर पहुंचा और गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर उसे अमरावती रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बताया गया है कि राजकुमार के पास लगभग दो एकड़ कृषि भूमि थी। उस पर बैंक ऋण, उधारी तथा निजी कर्ज का बोझ था। लगातार फसल नुकसान के कारण परिवार का खर्च चलाना कठिन हो गया था, जिससे वह मानसिक तनाव में था। इसी विवेचना के चलते उसने यह कदम उठाए जाने की चर्चा क्षेत्र में है।

Popular Articles