spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

मंदिर के पास पशुओं के अवशेष मिलने पर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन

– 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर :- यूपी के कानपुर जिले के बिल्हौर इलाके में एक मंदिर के पास प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में बिल्हौर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जानवरों के अवशेष मिलने के विरोध में स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किये जाने के बाद की गई है। पुलिस सूत्रों ने यह मामला सोमवार शाम को सामने आया, जब ग्रामीणों ने बिल्हौर के गढ़नापुर इलाके में एक मंदिर के पास पशुओं के अवशेष, मांस, हड्डियां और खाल देखीं तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। अवशेषों का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अवशेष जानबूझकर धार्मिक स्थल के पास रखे गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने शाकिर और एक अन्य स्थानीय निवासी रहमान पर गोहत्या में शामिल होने का आरोप लगाया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने स्थानीय पुलिसकर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मौके पर निरीक्षण और शुरुआती जांच के बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने बिल्हौर के थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज, चौकी प्रभारी प्रेमवीर सिंह, बीट अधिकारी आफताब आलम और हेड कांस्टेबल दिलीप गंगवार को कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.