spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शंकर नगर में दिनदहाड़े डॉक्टर के घर 4.40 लाख की चोरी

अमरावती :- राजापेठ थाना क्षेत्र के शंकर नगर में शुक्रवार, 16 जनवरी की दोपहर दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोर ने घर में बुजुर्ग महिला की मौजूदगी के बावजूद डॉक्टर के मकान में घुसकर करीब 4 लाख 40 हजार रुपये का माल चुरा लिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता समरप्रीत शशांक दुबे शंकर हैं, जो शंकर नगर के प्रतीक टॉवर लाइन में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे घर के सभी सदस्य बाहर थे, जबकि निचले माले पर रहने वाली उनकी मां बेडरूम में सो रही थीं। इसी दौरान चोर घर में

दाखिल हुआ और अलमारी तोड़कर 8 हजार रुपये नकद व सोने के जेवर समेट लिए। चोरी गए माल में 40 ग्राम के दो सोने के कंगन (2.40 लाख रुपये), डायमंड जड़ा सोने का मंगलसूत्र (90 हजार), 5 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र (30 हजार), 7 ग्राम की दो सोने की बालियां (42 हजार) और दो झुमके (12 हजार रुपये) शामिल हैं। बुजुर्ग महिला के जागने और शोर मचाने पर चोर किचन से आंगन की दीवार फांदकर सर्विस लाइन की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही राजापेठ पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Popular Articles