spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अजनी रेलवे स्टेशन के सामने जाम से मिलेगी राहत: 28 करोड़ का नया अंडरपास बनेगा

– अजनी पुल की जगह नया समाधान : ट्रैफिक दबाव घटाने के लिए अंडरपास का निर्माण तय

– कांग्रेस नगर–वंजारी नगर मार्ग होगा सुगम: अगले महीने शुरू होगा अजनी अंडरपास का काम

नागपुर :- अजनी रेलवे स्टेशन के सामने यातायात जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, इसलिए अजनी रेलवे स्टेशन के पास एक नया अंडरपास बनाया जाएगा. लोक निर्माण विभाग इस अंडरपास के लिए संबंधित कंपनी को ठेका देगा.पुराने अजनी पुल की उम्र पूरी हो जाने के कारण नए पुल के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है. अजनी से मेडिकल चौक होते हुए कांग्रेस नगर और शिवाजी साइंस कॉलेज जाने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. पुराने पुल पर सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम होना अब आम बात हो गई है. वंजारी नगर होते हुए कांग्रेस नगर की ओर आने वाले चालकों को प्रतिदिन ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है. अजनी रेलवे स्टेशन के सामने यातायात की भीड़ कम करने के लिए नया अंडरपास उपयोगी होगा ऐसा लोक निर्माण विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है. लोक निर्माण विभाग अंडरपास के निर्माण का ठेका कंपनी को देगा. इसके बाद वास्तविक कार्य शुरू होगा. अंडरपास के लिए निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि अगले महीने तक काम शुरू हो जाएगा. नए अंडरपास से यातायात सुगम होगा.

अंडरपास के निर्माण में 28 करोड़ रुपये की लागत आएगी. यह काम कम से कम दो साल में पूरा होने की उम्मीद है. यह नया अंडरपास रा’य और केंद्र सरकार के अनुदान से बनाया जाएगा. इससे कृपलानी चौक से अजनी आरओबी होते हुए वंजारी नगर जाने वाली सडक़ पर यातायात की भीड़ कम होगी. इस सुविधा के लिए अजनी रेलवे स्टेशन के पास एक अंडरपास का निर्माण किया जाएगा. नया अंडरपास मौजूदा सडक़ को बनाए रखते हुए एफसीआई गोदाम तक सीधा रास्ता प्रदान करेगा. यह अंडरपास 7 मीटर चौड़ा, 6० मीटर लंबा और 8 फीट ऊंचा होगा. यह कार्य लोक निर्माण विभाग की देखरेख में किया जाएगा.

दो साल में बदलेगी अजनी की तस्वीर

अजनी आरओबी से टीबी वार्ड तक की सडक़ चार लेन की है. अब इसे छह लेन की सीमेंट की सडक़ बनाया जाएगा. इसके लिए रेलवे की जमीन अधिग्रहित की जा रही है. लोक निर्माण विभाग मध्य रेल प्रशासन के साथ संपर्क में है. मध्य रेलवे से अनुमति मिलने के बाद सडक़ निर्माण कार्य शुरू होगा.

Popular Articles