spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हाथ में चाकू लेकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

नागपुर :- कलमना थाना क्षेत्र में हाथ में चाकू लेकर राहगीरों से गाली-गलौज कर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पुराना बाजार चौक, डिप्टी सिग्नल, कलमना, नागपुर निवासी ओमप्रकाश उर्फ ढोकू सुरेश निषाद (19) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को शाम करीब 5.45 बजे कलमना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चिखली चौक से कलमना रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले सीमेंट रोड पर एक युवक हाथ में बड़ा चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों से गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां बताए गए हुलिए का युवक हाथ में चाकू लेकर हंगामा करता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे घेरकर हिरासत में लिया और उसके हाथ से लोहे का चाकू जब्त कर लिया। जब्त चाकू की कीमत करीब 500 रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी निषाद के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने तथा संज्ञेय अपराध करने के उद्देश्य से चाकू लेकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। पुलिस उपनिरीक्षक गजानन राऊत की शिकायत पर कलमना थाने में भारतीय हथियार कानून की धारा 4, 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Popular Articles