नागपुर :- राज्य की 29 महानगर पालिका के महापौर पद के आरक्षण को लेकर आज मंत्रालय में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न होगी। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के मद्देनज़र सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता मंत्रालय पहुंच चुके हैं। शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसल की मौजूदगी में महापौर पद के आरक्षण की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, जिसके बाद राज्य की शहरी राजनीति की दिशा स्पष्ट हो जाएगी।








