Home Latest News 12 वीं के 19 हजार 80 और 10वीं के 19 हजार 484...

12 वीं के 19 हजार 80 और 10वीं के 19 हजार 484 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

0
40

– एचएससी के लिए 80 एवं एसएससी परीक्षा के लिए बनाए जाएंगे 98 परीक्षा केंद्र

गोदिया :- महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल नागपुर द्वारा ली जानेवाली 12वीं कक्षा की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है। जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने अपनी सभी आवश्यक तैयारियां करनी शुरू कर दी है। गोंदिया जिले में 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 19 हजार 80 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे हैं। उसी प्रकार 10वीं की परीक्षा के लिए 19 हजार 484 विद्यार्थियों ने नामांकन किया है। उप शिक्षाधिकारी ज्ञानेश्वर दिघोरे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में 12वीं की परीक्षा के लिए 80 एवं 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 98 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा को नकल से मुक्त रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी प्रकार शिक्षाधिकारी कार्यालय में विद्यार्थियों की आशंकाओं के निवारण के लिए हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा केंद्रों पर बिना किसी व्यवधान के विद्यार्थी शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दे पाए, इसलिए आवश्यक पुलिस बंदोबस्त सभी केंद्रों पर लगाया जाएगा। उसी प्रकार परीक्षा केंद्र परिसर के आसपास परीक्षा के दौरान लाउड स्पीकर के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। दिघोरे का कहना है कि परीक्षा के संदर्भमें यदि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई जिज्ञासा अथवा आशंका हो तो, उसका निराकरण किया जाएगा।