spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मोबाइल गेम की लत, 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी. तीनों बहनें नाबालिग थीं और तीनों की मौत हो गई. यह घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी की है. तीनों बहनों को गेम खेलने की लत थी. मम्मी-पापा की डांट से तीनों बहनें इस कदर खफा हो गईं कि एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. तीनों बहनों की पहचान निशिका (उम्र 16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) के रूप में हुई है. तीनों ने हाथों में हाथ डाले, स्टूल लगाया और B1 टावर के फ्लैट नंबर 907 की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी. यह करीब रात 2 बजे की घटना है. उनका परिवार भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर के 907 नंबर फ्लैट में रहता है. इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है.

अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों लड़कियों को मोबाइल गेम खेलने की लत थी. परिवार के मुताबिक, परिवार के मुताबिक तीनों बहने कोई कोरियन गेम खेलने की आदि थीं. सूत्रों ने कहा कि ये सभी ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं. तीनों लड़कियों की आदत इस तरह हो चुकी थी कि वे नहाने, खाने, स्कूल जाने और सोने जैसे रोजमर्रा के सभी काम एक साथ किया करती थीं. इसी तरह तीनों ने एक साथ इमारत से कूदकर आत्महत्या की. इस घटना से परिवार सदमे में है.तीनों बहनों का एक सुसाइड नोट भी मिला है. इससे खुदकुशी का कारण संभावित कारण पता चलता है. हालांकि, पुलिस अभी जांच में जुटी है.

नाबालिग लड़कियों के सुसाइड की सूचना पर देर रात ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. फिलहाल, पुलिस टीम नाबालिग लड़कियों के सुसाइड करने के पीछे का कारण पता करने की कोशिश कर रही है. इस बीच पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा मिला है-‘मम्मी पापा सॉरी , जिस गेम को आप छुड़वाना चाहते थे, अब आपको पता चलेगा हम इस गेम से कितना प्यार करते थे.’ शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों बहनें खूब गेम खेला करती थीं. इससे उनके मम्मी-पापा परेशान थे. वे इसे लेकर कभी-कभी डांटा भी करते थे. इसी डांट की वजह से लगता है कि तीनों बहनों ने अपनी जान दी है, जिसका जिक्र सुसाइड नोट में भी है.

क्या मम्मी-पापा की डांट ने मरने पर मजबूर किया?

सूत्रों के मतुाबिक, तीनों बहनें पिछले दो साल से स्कूल नहीं जा रही थीं. इसे लेकर मम्मी-पापा डांटा करते थे. इसी बात से खफा होकर तीनों बहनों ने मंगलवार की देर रात मरने का प्लान किया. जब घर में सबकोई सो गया. सोसाइटी में भी चहल पहल बंद हो गई, तब रात करीब 2 बजे तीनों बहनों ने अपना कमरा अंदर से बंद किया और स्टूल लगा कर तीनों बिल्डिंग के कमरे से नीचे कूद गई. ये तीनों बहनें 9वीं मंजिल पर रहती थीं. बताया गया कि ऑनलाइन गेम का टास्का पूरा करने के बाद ही तीनों बहनों ने अपनी जान दी है.

गेम में तीन बहनों का गेम ओवर

सूत्रों ने यह भी कहा कि कोरियन लवर गेम की ही बुरी लत के कारण तीनों बहनों की जान गई है. यह ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम कोविड काल में शुरू हुआ था. लॉकडाउन में घर बैठे-बैठे तीनों ने यह गेम खेलना शुरू किया. धीरे-धीरे यह लत इतनी बढ़ गई कि वे स्कूल जाना बंद कर दिया. दो साल से ज्यादा समय से तीनों नियमित स्कूल नहीं जा रही थीं. घर में सब कुछ साथ-साथ करतीं – खाना, नहाना, सोना, गेम खेलना. पिता ने कई बार डांटा, मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन वे मानती ही नहीं थीं.

मौत पर मिस्ट्री

पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जो फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं. टीला मोड़ थाने की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है. अभी तक यह साफ नहीं कि गेम में कोई खतरनाक टास्क दिया गया था या सिर्फ लत और मम्मी-पापा की डांट ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया. तीनों बहनें एक-दूसरे से इतनी जुड़ी हुई थीं कि बिना एक के कोई दूसरा कुछ नहीं करती थी. यही वजह है कि तीनों ने एक साथ यह फैसला लिया. सोसायटी में लोग कह रहे हैं कि सुबह जब शव नीचे पड़े दिखे तो पूरा इलाका सन्नाटे में डूब गया.

Popular Articles