spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नगरसेवक वसीम खान सहित 3 पर मामला दर्ज

– बालगृह में हंगामा कर वीडियो वायरल करने की शिकायत

नागपुर :- शासकीय बालगृह में जबरन प्रवेश कर हंगामा करने व बच्चों का वीडियो वायरल कर गोपनीयता का हनन करने के आरोप में नगरसेवक वसीम खान समेत 3 लोगों पर कपिल नगर पुलिस थाने में विविध धाराओं में मामला दर्ज किया गया। बालगृह कर्मचारी स्वाति पाटील की शिकायत पर कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार रविवार को दोपहर 1.30 बजे नगरसेवक वसीम खान कुछ साथियों के साथ पाटनकर चौक स्थित शासकीय बालगृह पहुंचा। दो दिन पहले बिहार जा रहे बच्चों को रेलवे स्टेशन पर कब्जे में लेकर बालगृह भेजा गया था। वसीम उन बच्चों से मिलने की जिद करने लगा। न्यायालय की पूर्व अनुमति बगैर बालगृह के बच्चों को मिलने नहीं दिया जाता। यह बात समझाने की कोशिश करने पर उपस्थित कर्मचारियों के साथ वसीम उलझ गया और हंगामा किया। बच्चों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस कृत्य से बालगृह के बच्चों की गोपनीयता का हनन होने पर वसीम खान तथा काशिफ भारतीय व समीर शेख पर मामला दर्ज किया गया। बाल न्याय अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की विविध धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। बाल कल्याण समिति ने घटना का गंभीर संज्ञान लिया है। बच्चों के अधिकार व गोपनीयता का हनन तथा बालगृह के बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल परिणाम होने का मत व्यक्त किया है। कपिल नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popular Articles