spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

12,983 सरकारी दफ्तर और 1,080 मोबाइल टावर बने ‘स्मार्ट’

– सटीक बिलिंग के साथ बिजली की बचत का नया मंत्र

चंद्रपुर :- ऊर्जा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए महावितरण ने चंद्रपुर परिमंडल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर समाज में फैली शंकाओं और भ्रांतियों को दूर करते हुए चंद्रपुर और गड़चिरोली जिलों के कुल 12,983 सरकारी कार्यालयों को स्मार्ट मीटर से जोड़ा गया है। इस पहल से न केवल सटीक बिजली बिलिंग संभव हुई है, बल्कि बिजली बचत की दिशा में भी एक नया अध्याय शुरू हुआ है। 27 जनवरी तक चंद्रपुर जिले के 6,351 और गड़चिरोली जिले के 6,632 सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही चंद्रपुर जिले के 367 और गड़चिरोली जिले के 713, कुल 1,080 मोबाइल टावरों को भी स्मार्ट मीटर प्रणाली से जोड़ा गया है। अब तक मीटर रीडिंग न होना, गलत रीडिंग या औसत बिल आने जैसी समस्याओं से ग्राहक परेशान रहते थे। लेकिन पूर्णतः स्वचालित स्मार्ट मीटर लगने के बाद इन शिकायतों उल्लेखनीय कमी आई है। स्मार्ट मीटर से पारदर्शिता बढ़ी है और बिजली खपत की सही जानकारी उपभोक्ताओं को समय पर मिल रही है।

ग्राहकों पर कोई आर्थिक भार नहीं

स्मार्ट मीटर को लेकर लागत की आशंका अब निराधार साबित हुई है। महावितरण द्वारा ये मीटर पूरी तरह निःशुल्क लगाए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों, सरकारी आवासों और नई बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को भी स्मार्ट मीटर ही दिए जा रहे हैं। विशेष रूप से सोलर नेट मीटरिंग करने वाले ग्राहकों के लिए यह व्यवस्था अत्यंत लाभदायक साबित हो रही है। महावितरण के अनुसार स्मार्ट मीटर पूरी तरह प्रमाणित और तकनीकी रूप से उन्नत हैं। इससे महावितरण और उपभोक्ताओं के बीच पारदर्शिता और विश्वास मजबूत होगा। किसी भी शंका के समाधान के लिए अधिकारी और कर्मचारी सदैव तत्पर हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.