– छात्रवृत्ति से हजारों छात्र वंचित होंगे
नागपुर :- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि में कटौती की शिकायतें उठ रही हैं. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति योजना की धनराशि को लाड़ली बहन योजना में स्थानांतरित कर दिया गया है. इसके चलते कुछ योजनाओं में कटौती की आलोचना हो रही है. छात्र शिकायत कर रहे हैं कि छात्रवृत्ति की राशि समय पर नहीं मिल रही है. वहीं दूसरी ओर, कॉलेज और विभाग की देरी से भी छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिछड़े वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता के लिए सरकार द्वारा छात्रवृत्तियां दी जाती हैं. लेकिन कई छात्रों के आवेदन अभी तक भरे नहीं गए हैं. कुछ आवेदन कॉलेज में लंबित हैं और कुछ समाज कल्याण विभाग में. नागपुर संभाग में लगभग 1822 छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह सकते हैं. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है. इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें धनराशि उपलब्ध कराती हैं. सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए महाडीबीटी पोर्टल बनाया है। छात्रों द्वारा आवेदन करने के बाद, संबंधित कॉलेज और समाज कल्याण विभाग द्वारा इसे मंजूरी दी जाती है. लेकिन कॉलेज और समाज कल्याण विभाग के स्तर पर सैकड़ों आवेदन लंबित हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर संभाग के छह जिलों के 1822 छात्रों के आवेदन लंबित हैं। इनमें से 1714 आवेदन कॉलेज स्तर पर और 108 आवेदन समाज कल्याण विभाग के पास लंबित हैं. आशंका है कि यदि इन आवेदनों को मंजूरी नहीं मिली तो छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे.
लगभग 1822 छात्रों के आवेदन लंबित
नागपुर संभाग से 86,०92 छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया. इनमें से 6226 आवेदन रद्द कर दिए गए. शेष 79,866 आवेदनों में से 1,०76 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए. वहीं 8 छात्रों ने छात्रवृत्ति छोड़ दी. फ्र्रीशिप के लिए 9०,671 छात्रों ने आवेदन किया. इनमें से 6,771 आवेदन रद्द कर दिए गए. शेष 83,9०० आवेदनों में से 1,1०7 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए. वहीं 9 छात्रों ने फ्रीशिप छोड़ दी. 28० आवेदन लंबित हैं, जिनमें से 233 आवेदन कॉलेज के पास और 47 आवेदन समाज कल्याण विभाग के पास लंबित हैं.








