spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मौदा में राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया वैलेंटाइन डे का विरोध प्रदर्शन

किशोर साहू, मौदा, ता. १४ :- आज शुक्रवार (ता.13 फेब्रुवारी) को राष्ट्रीय बजरंग दल,मौदा शहर अध्यक्ष हिमांशू वडे के नेतृत्व में तथाकथित 14 फेब्रुवारी “वेलेंटाइन डे” जैसे पाश्चात्य प्रभावों के प्रति तुकडोजी महाराज स्मारक,बस स्टॅन्ड चौक,मौदा में वेलेंटाईन विशेष सामग्री जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया.

इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल मौदा शहर अध्यक्ष हिमांशु वडे,अश्विन बाबरे,अंकित कोसरे,प्रदीप शेंडे,अवि क्षिरसागर,नसीब वाघमारे,पवन भोजने,दिशांत लांजेवार,आर्यन गाढ़वे, रोहित नवघडे,प्रकाश बोरकर, अजित बोदरे,पंकज देशकर,दुर्गेश बांगडकर,नैतिक डोंगरे आदी राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ते उपस्थित थे.

विरोध प्रदर्शन करते वक्त उन्होंने बताया कि ,भारत की महान संस्कृति,संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है. युवा पीढ़ी को हमारी सभ्यता,परंपराओं और भारतीय आदर्शों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है.

हम सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं कि भारतीय संस्कृति का सम्मान करें, मर्यादित आचरण रखें और समाज में सकारात्मक संदेश दे.

Popular Articles