spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दिल्ली के रोहिणी में अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी

नई दिल्ली :- रोहिणी इलाके से बच्चा चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के नियोनेटल वार्ड से महज तीन दिन के नवजात को एक अनजान महिला अगवा कर ले गई. इस घटना के बाद अस्पताल और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस संदिग्ध महिला की तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे नॉर्थ रोहिणी थाने को PCR कॉल मिली, जिसमें अस्पताल से नवजात के अपहरण की सूचना दी गई. शिकायतकर्ता की पहचान नरेला निवासी साहिन के रूप में हुई है. साहिन 12 फरवरी को अस्पताल में भर्ती हुई थीं और 14 फरवरी को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था.

लेबर वार्ड में रहने के दौरान करीब 30 साल की एक महिला बार-बार उनके पास आती रही. बातचीत के जरिए उसने धीरे-धीरे भरोसा जीत लिया. 17 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे वही महिला दूध पिलाने के बहाने नवजात को मां से लेकर चली गई. मां को उस पर भरोसा था, इसलिए उसने बच्चा उसके हवाले कर दिया.

सीसीटीवी फुटेज की शुरुआती जांच में एक महिला अस्पताल से नवजात को गोद में लेकर निकलती दिखाई दी है. उसका हुलिया शिकायतकर्ता के बयान से मेल खाता है. पुलिस अस्पताल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, कॉरिडोर और आसपास की सड़कों के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या घटना से पहले भी वह महिला अस्पताल आई थी. आरोपी महिला को बच्चे के साथ फरार होने से रोकने के लिए आसपास के जिलों और इंटरस्टेट बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है. कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जो नवजात की सकुशल बरामदगी के लिए दबिश दे रही हैं.

Popular Articles