गोंदिया :- डॉक्टर द्वारा बच्चा बेचने के मामले में विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने पुलिस अधीक्षक का नाम लिए बिना बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने डॉक्टर से पैसे लिए हैं जिसके चलते आरोपी डॉक्टर अभी भी बेख़ौफ़ घूम रहा है। भोंडेकर ने कहा कि गोंदिया के डॉक्टर नितेश वाजपेयी ने 2.5 लाख में भंडारा जिले के पांढराबोडी में नवजात शिशु की बिक्री की थी। यह मामला बाल कल्याण विभाग ने उजागर किया। इस मामले में वरठी पुलिस में अपराध दर्ज कर अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चार आरोपी अभी भी फरार हैं। मुख्य आरोपी डॉक्टर को पुलिस प्रशासन ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया। उल्टे पुलिस ने डॉक्टर से 5 करोड़ रुपये की मांग की और सौदा कर 2 करोड़ मांगे। लेकिन आखिरकार डॉक्टर ने 2 करोड़ नहीं दिए। उल्टा खुद पर ब्लेड से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। विधायक ने कहा, “वह डॉक्टर अभी भी भंडारा के निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है। उसे आईसीयू में इलाज की जरूरत थी लेकिन वह बेखौफ घूम रहा है। फिर भी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।” उल्टे शिवाजी महाराज की प्रतिमा की पूजा करने पर युवकों पर अपराध दर्ज करने का आरोप विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने नाम न लेकर पुलिस अधीक्षक पर लगाया है।
बच्चा बेचने के मामले में पुलिस ने डॉक्टर से मांगे 5 करोड़
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.