यवतमाल :- आर्णी तहसील के सुकली के पास नायरा पेट्रोल पंप के पास के ढाबे पर स्थानीय अपराध शाखा व आर्णी पुलिस ने एमडी ड्रग्स सहित 30 किलो पाउडर जब्त किया। स्थानीय अपराध शाखा को नागपुर-तुलजापुर महामार्ग पर एक ढाबे पर ड्रग्स की बिक्री हो रही है, ऐसी गोपनीय सूचना मिली। उसी सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा व आर्णी पुलिस ने शाम चार बजे के आसपास जाल बिछाकर 25 से 30 किलो एमडी ड्रग्स बनाने के लिए इस्तेमाल हो रहे लगभग डेढ़ बोरे पाउडर व 50 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किए। इस बीच पुलिस ने ड्रग्स तस्कर ढाबा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटनास्थल पर एमडी ड्रग्स की जांच के लिए यवतमाल के फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। रात दस से ग्यारह बजे तक पाउडर की जांच जारी रही। यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा की टीम के साथ आर्णी पुलिस ने की। एमडी ड्रग्स सहित 25 से 30 किलो पाउडर मिलना जिले में पहली बार सामने आया है। यह नेटवर्क पड़ोसी राज्य से होने की बात कही जा रही है, जिससे तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
एमडी ड्रग्स सहित 30 किलो पाउडर जब्त


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.



