spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

तुमसर में रेत माफिया पर की बड़ी छापेमारी

तुमसर :- अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई की. तुमसर उपविभागीय अधिकारी उपेश अंबादे के आदेश पर फ्लाइंग स्क्वॉड ने मोहाड़ी तहसील के देवाड़ा खुर्द क्षेत्र में रेलवे ब्रिज के नीचे छिपाकर रखे गए चार रेत से भरे टिप्पर जब्त किए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया. मोहाड़ी और तुमसर के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल गश्त के निर्देश दिए गए. पेट्रोलिंग के दौरान ट्रक क्र. एमएच 36 एफ 3430, एमएच 49 बीजेड 5602, एमएच 49 बीजेड 8702 और एमएच 40 डीसी 5295 बिना वैध लाइसेंस के रेत परिवहन करते हुए पाए गए.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.