spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

यौन शोषण मामले में ज्योतिषी गिरफ्तार

– मामला उजागर हुआ तो कैप्टन ने हाई-प्रोफाइल पहुंच से दबा दिया

नासिक :- यौन शोषण मामले में गिरफ्तार ज्योतिषि अशोक उर्फ कैप्टन खरात के कारनामे खुलकर सामने आ रहे हैं। इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। बड़े मामले उजागर होने की संभावना है। पूरे मामले का खुलासा एक वीडियो से हुआ। कैप्टन के सहायक नीरज जाधव ने गुप्त रूप से कैमरे लगाकर इसे रिकॉर्ड किया था।

वीडियो सामने पर उस सहायक के खिलाफ शिर्डी में 18 फरवरी को मामला दर्ज कर पुलिस ने मामला दबा दिया गया। इसकी जानकारी अब सामने आ रही है। कैप्टन सम्मोहन और तंत्र-विद्या करके मानसिक परेशानियों से जूझ रही महिलाओं की लाचारी का फायदा उठा रहा था। अब कैप्टन द्वारा अवैध संपत्ति बनाने, लोगों को ठगने और जमीन हड़पने जैसे कई मामले भी सामने आ रहे हैं। कैप्टन के महाराष्ट्र के कई बड़े नेताओं से संबंध थे। उनका हवाला देकर वह अन्य हाई प्रोफाइल लोगों से भी जुड़ रहा था। यौन शोषण का वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया। कैप्टन के कनाडा कॉर्नर स्थित ओक्स प्रॉपर्टीज कार्यालय में कैमरे नहीं लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त वीडियो कैप्टन के कार्यालय में कार्यरत नीरज जाधव ने बनाए थे। यह मामला पहले भी उजागर हुआ था। लेकिन हाई प्रोफाइल संबंधों की वजह से इसे दबा दिया गया। वीडियो उजागर करने के मामले में 18 फरवरी को शिर्डी में कैप्टन ने नीरज जाधव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 (ए), 67(ए) तथा धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया। अपने कार्यालय में एक महिला का यौन शोषण करते हुए दिखाई दे रहा है। उस दौरान उसके कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जमा है।

Popular Articles