– आरेापियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
नागपुर :- गैर अनुदानितवाल स्कूल को अनुदानित बताकर उसमें स्थाायी नौकरी लगाकर देने के नाम पर पांच आरोपियों ने कुछ लोगों से कुल 45.5० लाख रू. लेकर ठगी करनेवालों के खिलाफ पांचावली पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी अफशा वल्द शेख (41) नया नकाशा व फरियादी को तथा उसका भाई शेख ईरशाद शेख करीम और बहन अमरिन अफशा तथा फरियादी के अन्य सहयोगी को अल्पसंख्याक छप्परबंद मुस्लीम शिक्षक संस्था द्वारा संचालित स्कूल में सरकार द्वारा कोई भी अनुदान प्राप्त न होने के बाद भी , 1०० प्र.श. अनुदानतत्व पर स्थायी नौकरी लगा देने के बहाने उनका परिचित आरोपी लतीफ पठाण (7०), संस्थाापक अल्पसंख्याक छप्परबंद मुस्लीम शिक्षक संस्था, पापड़ा बु., तह.साकोली, जिला भंडारा, आरीफ लतीफ पठाण (45)अध्यक्ष अल्पसंख्याक छप्परबंद मुस्लीम शिक्षक संस्था, निखत अफरोज मो. अफजल, शिक्षक समिति और मुख्याध्यापिका गौसिया प्राथमिक व माध्मिक शाला, एकता कॉलोनी नागपुर, मोहम्मद अफजल (42)एकता कॉलोनी, यशोधरानगर, राहील अमरीन कुरेशी, शिक्षक समिति सचिव व मुख्याध्यापिका जुबेदा बी.शाला, रहमत नगर चौक, वांजरा, यशोधरानगर, अब्छुल गफार वल्द अब्दुल सत्तार कुरेशी (77) नवा नकाशा, नागपुर ने सांठगांठ़ कर समय-समय पर फरियादी व उसके रिश्तेदारों से कुल 45 लाख 5० हजार रू. लेकर फरियादी और अन्य लागों को कोई भी वेतन न देकर उनसे धोखाधड़ी की. फरियादी की शिकायत पर पांचपावली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कामामला दर्ज किया है. पुलिस आगे जांच कर रही है.



