Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सावनेर में तीन दिवसीय भीम जयंती महोत्सव, सामूहिक बुद्ध वंदना व बूंदी वितरण

सावनेर :- सावनेर में भीम जयंती महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है। भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में 13, 14 और 16 अप्रैल को आयोजित इस महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।

मंगलवार को बस स्टैंड परिसर स्थित डॉ. आंबेडकर की पूर्णाकृति प्रतिमा के समीप सामूहिक बुद्ध वंदना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक-उपासिकाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम के पश्चात बूंदी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख उपस्थित थे। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सावनेर के विकास का जो संकल्प लिया था, उस दिशा में कार्य जारी है। गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ शहर के मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि एसटी स्टैंड के समीप डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का भी नागपुर के संविधान चौक की तर्ज पर भव्य सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

विधायक देशमुख ने उपस्थित जनसमूह से भगवान गौतम बुद्ध के करुणा, मैत्री और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की।

कार्यक्रम में नागपुर ग्रामीण भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामराव मोवाड़े, नगराध्यक्ष संजना मंगले, समाजसेवक हितेश बंसोड़ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रास्ताविक सुधाकर बागड़े ने किया, संचालन राज पाटील ने तथा आभार प्रदर्शन चंदु गोंडुले ने किया।

महोत्सव के सफल आयोजन में विक्की शेंडे, राजेश बड़खाने, सचिन बागड़े, उज्ज्वला सोनटक्के, होमेश्वर डोंगरे सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक आशीष देशमुख ने नन्ही अनुयायी क्रिशू डांगरे को स्नेहपूर्वक दुलारते हुए सभी को आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं और एकता, बंधुत्व व समता के विचारों को अपनाने का आह्वान किया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com