– मैनेजर-कर्मचारी पर मामला दर्ज
नागपुर :- अश्लील वीडियो क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर आठ लाख रुपए की उगाही की गई है. सदर पुलिस ने स्पा के मैनेजर सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. औरोपी कामरुन, असम निवासी अतिकुर उर्फ आलिकर रहमान सुल्तान अली और आशिक खान है. 26 वर्षीय रेहानुद्दीन शहाबुद्दीन का धरमपेठ, लक्ष्मी नगर, वर्धमान नगर में स्पा और सलून है. अतिकुर स्पा में मैनेजर और आशिक दूसरे काम संभालता है. कर्मचारी होने से उन्हें रेहान के संबंध में काफी जानकारी है. कुछ दिन पहले अतिकुर धमकाते हुए रेहान को तुम्हारी काफी जानकारी मुझे है, मेरे पास आडियो-वीडियोक्लीपिंग भी है बोला. उसने रेहान को आठ लाख रुपए मांगे. रुपए नहीं देने पर अश्लील क्लीपिंग पत्नी तथा परिजनों को भेजने की धमकी दी. इस धमकी से रेहान भयभीत हो गया. उसने 14 अप्रैल को अतिकुर और आशिक को सदर के अचरज टॉवर के पास 8 लाख रुपए दिए. उसने कथित वीडियो और ऑडियो क्लिप देने को कहा. दोनों टालमटोल करने लगे. अतिकुर ने पुनःदो लाख रुपए देने को कहा. रुपए नहीं देने पर वीडियो और ऑडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दी. जान से मारने की दी. 15 अप्रैल को पुनः आरोपियों ने रेहान को धमकाया. रेहान ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने हफ्ता वसूली का मामला दर्ज किया है. इसकी भनक लगते ही आरोपी असम फरार हो गए है.








