spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हत्या का फरार आरोपी नागपुर से अरेस्ट

वर्धा :- हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सेलू पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. 11 अप्रैल को बेलगांव निवासी पुष्पा योगराज राऊत ने पुलिस स्टेशन सेलू में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र प्रवीण राऊत की हत्या कर उसका शव बोर नदी के पात्र में फेंक दिया गया है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने सूरज ढगे और फारूक करीम खां पठाण के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस मामले में आरोपी सूरज ढगे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी फारूक करीम खां पठाण फरार हो गया था. थानेदार देवेंद्र ठाकूर के मार्गदर्शन में सेलू पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और 21 अप्रैल को नागपुर से फरार आरोपी फारूक करीम खां पठाण (32) को गिरफ्तार कर लिया.

Popular Articles