spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गर्ल्स हॉस्टल में लगेंगे 600 कुलर

– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया निर्देश, मिली राहत

नागपुर :- विदर्भ की भीषण गर्मी और छात्राओं के स्वास्थ्य को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर शहर के सरकारी छात्रावासों में तत्काल 600 कूलर लगाने तथा पूरे विदर्भ क्षेत्र के छात्रावासों में भी कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. इस निर्णय से बेसा स्थित सरकारी छात्रावास सहित नागपुर की हजारों छात्राओं को बड़ी राहत मिली है. बेसा, नागपुर स्थित 1,000 छात्राओं के सरकारी छात्रावास में भीषण गर्मी के कारण छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. पुराने नियमों में कूलर लगाने का प्रावधान न होने के कारण बार-बार मांग करने के बावजूद अधिकारियों ने कूलर लगाने से मना कर दिया था. गर्मी से कई छात्राएं त्वचा इन्फेक्शन से भी प्रभावित हो रही थीं. अधिकांश छात्राएं बाहर से आई हुई हैं और परीक्षाओं के कारण उन्हें छात्रावास में ही रहना पड़ रहा है जिससे वे लगातार गर्मी झेलने को मजबूर थीं.

इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए लगभग 100 छात्राओं ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में तथा नगरसेवक रितेश गावंडे के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा. समस्या की गंभीरता को समझते हुए सीएम ने तुरंत मुख्यमंत्री कार्यालय की सचिव आशा पठान तथा समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. छात्रावास के पुराने नियमों में ढील देकर नागपुर में तत्काल 600 कूलर तथा पूरे विदर्भ के छात्रावासों में कूलर उपलब्ध कराने के आदेश प्रशासन को दिए गए हैं. छात्राओं ने सीएम का आभार व्यक्त किया है.

Popular Articles