spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, दोषी को मृत्युदंड की सजा मिले

– नहीं बख्शा जाएगा नरसापुर का नराधम

नागपुर :- पुणे के भोर तहसील के नरसापुर गांव में 65 वर्षीय एक नराधम द्वारा 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इससे पूरे इलाके में आक्रोश पसरा हुआ है और दोषी को चौराहे पर फांसी से लटकाने की मांग की जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस खुद ही नजर रखे हुए हैं. उन्होंने नागपुर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि मैंने पीड़ित लड़की के पिता से बातचीत की. हमने तय किया है कि दोषी को कानून के अनुसार मृत्युदंड दिलाने का प्रयास किया जाएगा. किसी भी कीमत पर आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आपका किसे अपराधी सार्वजनिक कड़ी सजा दी जाए लेकिन कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई की जा सकती है. राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दोषी को मृत्युदंड मिले.

सीएम ने विपक्षी दल के नेताओं के वक्तव्य पर कहा कि विपक्ष को इस मामले में हमें सीख देने की आवश्यकता नहीं है. जब उनकी सरकार थी तब उन्होंने कैसा काम किया यह सभी जानते हैं. ‘कैश फॉर वोट’ जैसे मामलों में शामिल रहने वाले विपक्ष को हमें सलाह देने का कोई अधिकार नहीं है. भिवापुर आग की घटना पर कहा कि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई लेकिन सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई. बेघर हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. कुछ पशुओं की मृत्यु हुई है. प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा और अच्छा काम किया पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दिया है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित लोगों के पुनर्वास के संबंध में निर्णय लिए जा रहे है.

राहुल ने किया महिला प्रतिनिधित्व का विरोध

सीएम ने सवाल किया कि राहुल गांधी को इस विषय पर बोलने का क्या अधिकार है. उनकी पार्टी कांग्रेस ने संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विरोध किया है. जब देश के इतिहास में पहली बार महिलाओं को लोकसभा प्रतिनिधित्व का अधिकार मिल रहा था तब उन्होंने उसका विरोध किया. महिलाओं के आरक्षण विधेयक का विरोध देश के सबसे प्रतिगामी निर्णयों में से एक माना जाएगा. में

सीएम ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं, बच्ची के पिता को एक पत्र भी भेजा गया है. नागरिकों का गुस्सा स्वाभाविक है लेकिन कुछ स्वार्थी तत्व लोगों के मुस्से की आड़ में अपना हित साधने का प्रयास कर रहे हैं. पुणे के पुलिस आयुक्त ने उचित कदम उठाया है. कुछ लोग उन्हें घटनास्थल तक जाने नहीं दे रहे थे. हालांकि ऐसे लोगों पर किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है. हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. आरोपी के पुराने अपराधों की भी गहन जांच की जा रही है और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वह किसी भी तरह बच न सके.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.