spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागरिकों की समस्याओं पर गडकरी का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला

 – अधिकारियों को फोन और पत्र के माध्यम से निर्देश, जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी राहत

नागपुर :- केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यक्रम ने एक बार फिर ‘ऑन द स्पॉट’ कार्रवाई के परिणाम दिखाए. नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं और शिकायतों पर गडकरी ने तुरंत उपस्थित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कुछ मामलों में, उन्होंने फोन पर संबंधित अधिकारियों को समस्या का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया.

नागपुर में बढ़ते तापमान को देखते हुए, इस वर्ष सुबह के सत्र में एक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया. सुबह 8.3० बजे से नागरिकों के निवेदन सुने गए. इसके बाद गडकरी ने नागरिकों की बात सुनी और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया. जनसंपर्क कार्यक्रम में नागपुर मनपा, नागपुर सुधार प्रन्यास, जिलाधिकारी कार्यालय आदि सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. नागरिकों की शिकायतों को सुनते हुए गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को सीधे ध्यान देने का निर्देश दिया.

सुबह 7.3० बजे से ही जनता जनसंपर्क कार्यालय में उमड़ पड़ी थी. वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, सामाजिक संस्था, संगठनों के अधिकारियों, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों आदि ने इस अवसर पर गडकरी के सामने अपनी बात रखी. इस अवसर पर छात्र समुदाय ने भी परीक्षा और परिणामों से संबंधित अपनी समस्याओं को गडकरी के समक्ष प्रस्तुत किया. नागपुर ही नहीं, बल्कि नागपुर के बाहर के शहरों जैसे परभणी, हिंगोली, अमरावती, अकोला, सोलापुर, कोल्हापुर, इंदौर, बालाघाट और जबलपुर से भी जनता ने अपनी बात रखी.

कई मरीजों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपचार सहायता प्रदान करने के लिए गडकरी को धन्यवाद दिया. मरीजों के परिजनों ने कहा कि गडकरी द्वारा किए गए वादे और कार्यालय द्वारा की गई निरंतर निगरानी के कारण ही यह सहायता संभव हो पाई.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.