spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फर्जी नियुक्ति पत्रों के जरिए ठगी के मामले उजागर

– पैसे देकर नागपुर मेट्रो में नौकरी दिलाने की अफवाह

 नागपुर :- इससे पहले भी कई बार यह देखने में आया है कि कुछ लोग महा मेट्रो में नौकरी लगवा देंगे कहकर पैसे ऐंठते हैं. ‘मेरी मेट्रो के अधिकारियों से जान-पहचान है, मेरी सिफारिश से तुम्हें पक्की नौकरी मिल जाएगी’ जैसे झूठे दावे करके कई युवाओं को गुमराह कर उनसे पैसे वसूले गए हैं. ऐसी शिकायतें मेट्रो प्रशासन तक भी पहुंची हैं और यह देखा गया है कि बेरोजगार युवक इस प्रकार के लालच में आ जाते हैं.

लेकिन नागपुर मेट्रो में इस प्रकार किसी भी तरीके से नौकरी नहीं दी जाती, इसलिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से नागपुर मेट्रो ने सतर्क रहने की अपील की है. कुछ युवाओं को तो फर्जी अधिकारी के हस्ताक्षर वाले नकली नियुक्ति पत्र भी पैसे लेकर दिए गए हैं. नागरिकों को इस प्रकार की धोखाधड़ी से सावधान रहना चाहिए. इसके अलावा ‘आपकी मेट्रो में नियुक्ति हो गई है’ ऐसा कहकर मेल भेज कर भी लोगों को भ्रमित किया जाता है. इन झूठे ईमेल-आईडी से सतर्क रहना चाहिए. महा मेट्रो नागरिकों को लगातार इस बारे में जागरूक करता आ रहा है.

अब तक इस मामले से जुड़े कई अपराध शहर के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज भी हो चुके हैं. ऐसे धोखाधड़ी के नए तरीकों से सभी को सावधान रहना चाहिए, यह अपील महा मेट्रो नागपुर की ओर से की गई है. महा मेट्रो की ओर से इस संबंध में लगातार प्रमाण जुटाकर नागरिकों में जागरूकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं. इस बारे में मेट्रो द्वारा समाचार भी प्रकाशित किए जाते हैं. मेट्रो में जब भी कोई भर्ती की प्रक्रिया होती है, उसकी संपूर्ण जानकारी महा मेट्रो की वेबसाइट और प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाती है.

इसलिए यदि आपको भर्ती से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त हो, तो उसकी पूरी जांच महा मेट्रो की वेबसाइट या मेट्रो भवन कार्यालय से अवश्य करें — ऐसा आवाहन महा मेट्रो, नागपुर द्वारा नागरिकों से किया गया है. इस तरह के धोखाधड़ी के मामले पहले भी नागपुर में सामने आए हैं और उन मामलों में कई पुलिस शिकायतें भी दर्ज की गई हैं. इन सभी बातों को गंभीरता से लेते हुए, महा मेट्रो सभी आम नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील करता है कि वे इस तरह के झूठे वादों या अफवाहों के झांसे में न आएं.

Popular Articles