spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

48 घंटे तक व्यवस्था संभालने में जुटी रही पुलिस

नागपुर :- नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को 48 घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार सुबह शुरू हुई मतगणना के दौरान विभिन्न घटनाओं और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के चलते कई बार तनाव की स्थिति बनी। हालांकि, पुलिस की सतर्कता से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

मतगणना के दौरान मंगलवार दोपहर कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों ने प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए धरना दिया था। वहीं, रात करीब 12 बजे कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया।

बुधवार को भी मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी के कारण तनाव की स्थिति बनी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दिशाओं में भेजा और स्थिति को नियंत्रित किया।

मतगणना के दौरान लगातार बदलते चुनावी रुझानों और कार्यकर्ताओं की बढ़ती हलचल को देखते हुए पुलिस बल को सतर्क रहना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहे।

Popular Articles