spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

20 मिनट बंद रहे केंद्र के CCTV कैमरे

– सीपी विश्वास नांगरे पाटिल ने हेड कांस्टेबल को किया निलंबित

नागपुर :- स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल वानखेड़े को सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन बंद होने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने चुनाव अधिकारियों की जांच और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की।

घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की है। पुलिस मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल वानखेड़े को मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बताया जाता है कि ड्यूटी के दौरान प्रवेश द्वार के पास लगी तेज हैलोजन लाइट उनके चेहरे पर पड़ रही थी। इससे बचने के प्रयास में उन्होंने बिजली कनेक्शन का पिन निकाल दिया, जिससे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था करीब 20 मिनट तक बंद रही। कैमरे बंद होने पर एक उम्मीदवार ने चुनाव अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद अधिकारियों ने अन्य कैमरों की फुटेज की जांच की। जांच में वानखेड़े द्वारा कनेक्शन पिन निकालने की बात सामने आने के बाद चुनाव अधिकारियों और पुलिस ने मामले की अलग-अलग जांच की। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आयुक्त ने वानखेड़े को निलंबित करने का आदेश दिया।

Popular Articles