spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

उत्तम बाबा को जेल भेजने की मांग

– मध्यरात्रि सैकड़ों किन्नरों का आक्रोश

 नागपुर :- शहर में चर्चित ‘चमचम गजभिये’ हत्याकांड के आरोपी उत्तम बाबा के पीठाभिषेक समारोह का किन्नर समुदाय ने कड़ा विरोध किया और उन्हें तिहाड़ जेल भेजने की मांग की. उन्होंने मंगलवार की मध्यरात्रि पारड़ी स्थित एक कार्यालय के सामने धरना दिया. इस आंदोलन की तीव्रता को देखते हुए परिषद के पदाधिकारियों ने किन्नर समुदाय की बात मान ली. उत्तम बाबा का पीठाभिषेक समारोह 6 मई को किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी द्वारा संपन्न होनेवाला था. इस फैसले से किन्नर समुदाय में आक्रोश की लहर दौड़ गई. सात साल जेल में बिताने के बाद एक महीने पहले जमानत पर रिहा हुए आरोपी को सम्मानित करना उचित नहीं है. उन्होंने मांग की कि ऐसे आरोपी को तिहाड़ जेल भेजा जाए. 2०11 में, पैसों के विवाद को लेकर चमचम गजभिये की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, और इस हत्या के बाद, तीसरी जाति केलोगों ने जमकर विरोध किया और उत्तम बाबा को जेल भेज दिया.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.