spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

आरोपी के पास मिला गांजा

नागपुर :- बुधवार को अपराध शाखा पुलिस ने यशोधरानगर क्षेत्र के बिलाल नगर, आजरी-माजरी में रहनेवाले आरोपी शेख आदील शेख करीम के घर छापामार कार्रवाई कर उसके पास से हरे रंग का गांजा कुल 19० ग्राम मिला. आरोपी के पास से गांजा, नगद 23,471 रु., मोबाइल, ऐसा कुल 37, 271 रु. का माल जब्त किया. यह माल उसने अपना मित्र आरोपी अतिक खान, नाका नं. 2 कामठी की मदद से लाने की बात कबूली. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. फरार आरोपी की खोज पुलिस कर रही है.

बर्डी में युवक की हत्या

उपराजधानी के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक, सीताबर्डी में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते अपने ही साथी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.