spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

जलसंवाद और जलक्रांति सम्मेलन 17-18 को

नागपुर :- पूर्ति सिंचाई समृद्धि कल्याणकारी संस्था पिछले 25 वर्षों से जल संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है. संस्था द्वारा स्थापित ‘तामसवाड़ा मॉडल’ को आज पूरे देश में मान्यता मिल रही है. संस्था की रजत जयंती के उपलक्ष्य में नागपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. यह रजत जयंती दो चरणों में मनाई जाएगी, अर्थात 17 मई को ‘नागपुर जल संवाद-2०26’ और 18 मई ‘जलक्रांति सम्मेलन’ इसमें देश भर के अनुभवी जल विशेषज्ञ, पद्म पुरस्कार विजेता और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे. यह रजत जयंती समारोह केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है.

इस संबंध में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्रकारों को यह जानकारी दी.

गडकरी ने बताया कि, 17 मई को नागपुर जल संवाद (विषय – विदर्भ को किसान आत्महत्या मुक्त बनाने का एक उपाय जल संरक्षण) रजत जयंती समारोह के प्रथम दिन, शाम 4 बजे, डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागार में आयोजन किया होगा.

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे. इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी (देहरादून), पद्मश्री उमाशंकर पांडे (चित्रकूट), पद्मश्री सेठपाल सिंह (सहारनपुर) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. साथ ही, केसव कृष्ण छत्रधारा (असम), संजय कश्यप (जल शांति केंद्र), जल विशेषज्ञ स्वेदेविनो नात्सो (नागालैंड) और राज्य के राज्यमंत्री आशीष जायसवाल और डॉ. पंकज भोयर भी उपस्थित रहेंगे.

दूसरे दिन सेामवार 18 मई को ‘जलक्रांति सम्मेलन’ सुबह 1० बजे, रेशिमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट सभागार में आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में संस्था की 25 वर्षों की यात्रा की समीक्षा की जाएगी और विदर्भ में ‘तामसवाड़ा पैटर्न’ जैसे सफल जल संरक्षण प्रयोगों पर चर्चा की जाएगी.

इस सम्मेलन में प्रसिद्ध अभिनेता और ‘पानी फाउंडेशन’ के संस्थापक आमिर खान, ‘नाम फाउंडेशन’ के अध्यक्ष नाना पाटेकर और सचिव मकरंद अनासपुरे उपस्थित रहेंगे. इनके अलावा, राज्य के मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठोड़, पीकेवी के कुलगुरू डॉ. शरद गडाख और गोंडवाना विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. प्रशांत बोकारे भी मौजूद रहेंगे. विदर्भ के किसान और सरपंच जलक्रांति सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे.

प्रेस कान्फें्रस में विधायक चरण सिंह ठाकुर, विधायक उमेश यावलकर, पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष दत्ताजी जामदार, सचिव माधव कोटस्थाने, अनिल सांबरे, सुमंत पुणतांबेकर, मनोहर कुंभारे, सचिन कुलकर्णी, सुधीर दिवे, नितिन कुलकर्णी उपस्थित थे.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.