spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सावनेर बस स्टैंड परिसर में पुलिस का जनजागरूकता अभियान; पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव की पहल सराहनीय

सावनेर :- बस स्टैंड परिसर में पुलिस विभाग की ओर से नागरिकों के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव ने नागरिकों को चोरी, ठगी और साइबर अपराधों से सतर्क रहने का महत्व समझाया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने कीमती सामान की विशेष देखभाल करें, किसी भी अनजान व्यक्ति पर आसानी से भरोसा न करें तथा कोई चोरी, संदिग्ध गतिविधि या आपातकालीन घटना होने पर तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें।

साइबर अपराधों के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए ऋतुजा जाधव ने कहा कि व्हाट्सऐप या मोबाइल पर आने वाली अनजान लिंक, APK फाइल या संदिग्ध मैसेज डाउनलोड न करें, क्योंकि इससे आर्थिक ठगी का खतरा बढ़ सकता है। नागरिकों को ऑनलाइन लेन-देन करते समय भी सतर्क रहने की सलाह दी गई।

इस जनजागरूकता अभियान को नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने रुककर पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव का मार्गदर्शन ध्यानपूर्वक सुना। इस अभियान के माध्यम से लोगों में सुरक्षा, सतर्कता और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ी।

नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय माना जा रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि ऐसे जनजागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएं, जिससे समाज में अपराधों के प्रति जागरूकता और सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.