spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

विधान परिषद् चुनाव की सीटों को लेकर बावनकुले का बयान

– सभी पार्टियों नेताओं से चर्चा कर निर्विरोध चुनाव कराने का उद्देश्य

नागपुर :- विधान परिषद् चुनाव चुनाव को लेकर राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा कि वो सभी पार्टियों के नेताओं से बात करेंगे ताकि नागपुर विधान परिषद् स्थनीय निकाय चुनाव बिना किसी विरोध के हो। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, हम यह पक्का करने की कोशिश करेंगे कि राज्य में ज़्यादा से ज़्यादा विधान परिषद के चुनाव बिना किसी विरोध के हों।

बावनकुले ने कहा कि महायुति का टारगेट 75 प्रतिशत वोटिंग परसेंटेज का है। बावनकुले यह भी इच्छा जाहिर की कि देश में अभी जो संकट है, उसे देखते हुए यह चुनाव बिना विरोध के होना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा, “मैं राज्य में भी ऐसे चुनाव कराने की पहल करूंगा जो बिना विरोध के हो सकें।

सीटों को लेकर बावनकुल ने बताया कि समन्वय समिति पार्टी की बातचीत के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करने के बाद फैसला लेगी। मेरा मानना है कि यह कोशिश होगी कि चुनाव बिना विरोध के हों और सभी पार्टी इसका साथ दें।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.