spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

करंट लगने से व्यक्ति की मौत

नागपुर :- जिले के कामठी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई. घटना न्यू कामठी थाना क्षेत्र की है, जहां बकरी के लिए पेड़ पर चारा तोडऩे चढ़े व्यक्ति को अचानक बिजली का जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरशद कमाल वल्द मोहम्मद साबीर (56) निवासी नया बाजार, इमलीबाग, कामठी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अरशद कमाल आदर्श नगर परिसर में आमधरे के घर के पास स्थित पेड़ पर बकरी के लिए चारा तोडऩे चढ़े थे. इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रही बिजली की तार के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया. करंट लगते ही अरशद कमाल पेड़ से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपजिला अस्पताल, कामठी पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक के पुत्र की सूचना पर न्यू कामठी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. वहीं बिजली के तारों की सुरक्षा और खुले विद्युत प्रवाह को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.