spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

विदर्भ में फिर सबसे ‘हॉट’ वर्धा

वर्धा :- भीषण गर्मी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है. बुधवार को मामूली राहत मिलने के बाद गुरुवार, 28 मई को वर्धा जिला विदर्भ में सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया. जिले का अधिकतम तापमान 46.08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. मौसम विभाग ने पहले ही जिले में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी करते हुए तापमान बढ़ने की संभावना जताई थी. हालांकि, बुधवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई थी, लेकिन अगले ही दिन तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी होने से नागरिकों की परेशानी फिर बढ़ गई. दिनभर चल रही गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए.

लू से श्रमिक की हुई मौत

नांदगांव खंडेश्वर : नांदगांव खंडेश्वर में भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से 53 वर्षीय मजदूर की इलाज के दौरान मौत हुई. मृतक की पहचान राजेंद्र उकंद्राव श्यामसुंदर (53) के रूप में हुई है. जो स्थानीय बस स्टॉप के पास रिक्शे से पानी पहुंचाने का काम करते थे. राजेंद्र श्यामसुंदर हमेशा की तरह चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच स्थानीय बस स्टॉप के आस-पास के होटलों में पानी पहुंचाने का अपना रोज़मर्रा का काम कर रहे थे.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.