युवक के पास मिला 1.130 किग्रा गांजा

0
45

नागपुर :- यशोधरानगर पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान 3 संदिग्ध युवकों को पीछा करके पकड़ा. आरोपियों के पास मिले बैग में 1.130 किग्रा गांजा पाया गया. दोनों को अरेस्ट कर लिया. आरोपियों के पास से गांजा और मोबाइल आदि समेत कुल 35,950 रुपये का माल जब्त किया गया. तीनों ने यह गांजा यशोधरानगर निवासी शेख शाहरुख से खरीदने की कबूली दी. पुलिस ने शाहरुख को भी आरोपी बनाकर तलाश शुरू कर पदी. जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे पुलिस पेट्रोलिंग टीम को टीपू सुल्तान चौक, संघर्षनगर में 3 युवक एक बैग लेकर जाते दिखाई दिये. उनके पास पहुंचते ही तीनों ने भागने की कोशिश की लेकिन पीछा कर तीनों को पकड़ लिया गया.